1. अपना मनपसंद मैच चुनें
Dream11 विभिन्न खेलों के फैंटसी कॉन्टेस्ट्स उपलब्ध कराता है | किसी भी आने वाले मैच पर क्लिक करें जो आप खेलना चाहते हो और मैच की समय सीमा पर नज़र रखें|
2. अपनी टीम्स बनाएं
आप अपने खेल की समझ के आधार पर 100 क्रेडिट्स के अंदर आने वाली टीम चुनें| आपकी टीम को जीतने के लिए चाहिए की आपके द्वारा चुने हुए सब खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म करें और ज़्यादा से ज़्यादा पॉइंट्स एकत्र करें|
ध्यान रखें, आप 10,000 से अधिक स्पॉट वाले चुनिंदा कॉन्टेस्ट्स के लिए अधिकतम 20 टीमें बना सकते हैं। तो इस तरह से टीम बनाना शुरू करें।
क्रेडिट्स क्या होते हैं?
क्रेडिट्स एक प्लेयर की कीमत है| इन-फॉर्म और स्टार प्लेयर्स के लिए ज़्यादा क्रेडिट्स उपयोग होते हैं, और जो प्लेयर्स अनुभवी और रेगुलर नहीं हैं उनकी कीमत कम होती है|
फैंटसी पॉइंट्स क्या हैं?
असली प्लेयर्स अपने मैच के प्रदर्शन के आधार पर फैंटसी पॉइंट्स कमाते हैं|
उदाहरण के लिए, प्लेयर्स को रन बनाने, विकेट लेने, इत्यादि (क्रिकेट), रेड, टैकल, इत्यादि (कबड्डी) सामान्य क्रियाओं के लिए पॉइंट्स मिलते हैं|
अधिक जानकारी के लिए आप प्रत्येक खेल के नीचे दी गई फैंटसी पांइट्स सिस्टम को देख सकते हैं
क्या मैं बनाने के बाद अपनी टीम बदल सकता हूँ?
आप मैच की समय सीमा से पहले जितनी बार चाहें अपनी टीम को बदल सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई सभी टीम्स की जांच करने के लिए मैच पेज पर “मेरी टीम्स” पर जाएं।
कॉन्टेस्ट को समझने और अपनी विनिंग टीम कॉम्बो खोजने के लिए “टीम बनाएं” पेज पर प्लेयर की जानकारी, द्वारा चुनी गई टीम (% से चुनें) और टूर पॉइंट्स का इस्तेमाल करें।
4. मैच को फॉलो करें
मैच लाइव होने के बाद, आप अपने कॉन्टेस्ट लीडरबोर्ड को फॉलो करके देख सकते हैं कि आप अपने विरोधियों के खिलाफ कैसे स्कोर कर रहे हैं।
अब आप खेलने के लिए तैयार हैं!
2nd इनिंग्स फैंटसी क्या है?
2nd इनिंग्स फैंटसी एक ऐसी फैंटसी स्पोर्ट्स कॉन्टेस्ट है जो केवल क्रिकेट मैच की दूसरी पारी पर लागू होती है। टीम बनाने के नियम नीचे बताए गए हैं।
1. मैच सेलेक्ट करें
Dream11 पर क्रिकेट गेम्स होते हैं। किसी आने वाले मैच पर क्लिक करें जिसमें आप खेलना चाहते हैं और मैच की डेडलाइन का ध्यान रखें।
2. अपनी टीमें बनाएं
100 क्रेडिट के बजट में अपनी खेल की जानकारी का उपयोग करके एक टीम चुनें जो आपके अनुसार मैच की दूसरी पारी में सबसे अधिक पॉइंट्स स्कोर करेगी।
3. टीम बनाने के नियम
5 खिलाड़ियों की टीम बनाएं - कोई भी खिलाड़ी चुना जा सकता है, कोई रोल या स्क्वॉड की शर्त नहीं
कॉन्टेस्ट इनिंग्स ब्रेक के अंत में शुरू होगी, दूसरी पारी की पहली गेंद से पहले - यूज़र्स की लीडरबोर्ड रैंक केवल दूसरी पारी में अर्जित पॉइंट्स के आधार पर तय होगी।
- 2nd इनिंग्स कॉन्टेस्ट में Starting XI पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे
- अपना कैप्टन और वाइस कैप्टन चुनें और क्रमशः 2x और 1.5x पॉइंट्स पाएं।
याद रखें, आप अधिकतम 40 टीमें बना सकते हैं। तो आगे बढ़ें और हर टीम को बेहतरीन बनाएं!
महत्वपूर्ण:
2nd इनिंग्स कॉन्टेस्ट ऐप पर उपलब्ध किसी भी अन्य कॉन्टेस्ट से स्वतंत्र हैं।
फुल मैच कॉन्टेस्ट में स्कोर किए गए पॉइंट्स 2nd इनिंग्स कॉन्टेस्ट में नहीं गिने जाएंगे
फैंटसी पॉइंट्स अर्जित करने की प्रणाली वही रहेगी।
अंतिम विजेताओं की घोषणा वास्तविक मैच की समाप्ति और आधिकारिक परिणाम की घोषणा के बाद की जाएगी।